Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A young man was killed with a sharp weapon in a road dispute

Ayodhya News: रास्ते के विवाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या

Tue, 03 Jun 2025 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 03 Jun 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed with a sharp weapon in a road dispute
बीकापुर। क्षेत्र के सुगन राय का पुरवा पटेल नगर निवासी दिनेश कुमार (24) की सोमवार देर रात रास्ते के विवाद में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के समय दिनेश घर के बाहर छप्पर में सो रहे थे। बड़े भाई की तहरीर पर उनके सगे चाचा, चाची सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को आंधी-पानी के चलते बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। रात में उमस और गर्मी से बचाव के लिए दिनेश किराये पर जेनरेटर लाए थे। परिवार के लोग घर में सो रहे थे और वह घर के बाहर छप्पर में पंखा चलाकर सो रहे थे। रात करीब दो बजे खटपट की आवाज सुनकर दिनेश की मां और बहन बाहर आईं तो घर के पीछे से कुछ लोग भागते दिखे। इसके बाद वे छप्पर में पहुंचीं तो दिनेश का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। चारपाई के नीचे चारों तरफ खून बिखरा था। बिस्तर भी खून से सना था।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जमा हो गए। रात में ही सीओ पीयूष, प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। मंगलवार की सुबह पुलिस अपराध शाखा की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य संकलित किया और नमूने लिए। डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई विनोद कुमार वर्मा ने अपने सगे चाचा अशोक कुमार वर्मा, चाची रीता वर्मा, पड़ोसी राम किशुन वर्मा और पूराकलंदर क्षेत्र के मझौली निवासी रामप्रकाश वर्मा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आरोपी राम किशुन वर्मा भारती इंटर कॉलेज बीकापुर में सहायक अध्यापक हैं। राम प्रकाश वर्मा अधिवक्ता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से अशोक वर्मा के घर में ताला लटका है। एसपी ग्रामीण ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से गहरे घाव पाए गए हैं। आरोपियों ने दिनेश के चेहरे पर तीन वार करके चेहरा क्षत-विक्षत कर दिया। इसके अलावा हाथ और पैर पर तीन वार किए।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि मृतक के पिता राजकुमार वर्मा और उनके भाई अशोक वर्मा के बीच आबादी की भूमि के बंटवारे का विवाद कई वर्ष से चल रहा था। कई बार शांतिभंग की कार्रवाई हो चुकी है। सीओ पीयूष ने बताया कि मृतक के चाचा अशोक कुमार और राम किशुन वर्मा के बीच पूर्व में विवाद चल रहा था, जिसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ है। बाद में अशोक वर्मा और रामकिशुन वर्मा एक साथ हो गए थे। वहीं, घटना के बाद गांव में परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, पूर्व अध्यक्ष मायाराम वर्मा, जुग्गीलाल यादव, सभासद राजन पांडेय, महमूद अहमद, संजय यादव, इमरान अहमद आदि ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed