फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A tilak was applied upon arrival at the airport

Ayodhya News: एयरपोर्ट पहुंचने पर तिलक लगाया, फूल देकर किया स्वागत

Fri, 18 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 18 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A tilak was applied upon arrival at the airport
एयरपोर्ट पर प्रस्तुति देते कलाकार।
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को यात्री सेवा अभियान की शुरुआत हुई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से 10 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के पहले दिन यात्रियों की सुविधा और स्वागत के साथ रामनगरी की कला-संस्कृति को सामने रखा गया।
विज्ञापन

विमानपत्तन निदेशक धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यात्रियों की सहभागिता से सामूहिक वंदे मातरम् गायन हुआ। आगमन करने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर गुलाब की कली भेंटकर स्वागत किया गया। हवाईअड्डे पर माटी से सृजन तक... के तहत कुम्हारी कला का जीवंत प्रदर्शन भी हुआ।
विज्ञापन

यात्रियों को मिट्टी से कलाकृति बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया दिखाई गई। इसके साथ बांस की पट्टियों से सूप बनाने की कला का प्रदर्शन कर स्थानीय कारीगरों के पारंपरिक कौशल से यात्रियों को परिचित कराया गया। अवध की लोकपरंपरा को दर्शाने के लिए बधावा लोकनृत्य की प्रस्तुति भी हुई। विमानपत्तन निदेशक ने कहा कि अभियान के जरिये यात्रियों को बेहतर और आत्मीय सेवा देने के साथ अयोध्या की कला, संस्कृति, लोकपरंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed