फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A three-member committee will investigate the termination of the electrician's services

Ayodhya News: तीन सदस्यीय कमेटी करेगी इलेक्ट्रीशियन की सेवा समाप्ति की जांच

Sun, 03 May 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 03 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
A three-member committee will investigate the termination of the electrician's services
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन राजू साहू की सेवा समाप्ति मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने जांच टीम बनाई है, जिसे तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के इलेक्ट्रीशियन राजू साहू को 17 अप्रैल को सेवाप्रदाता कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया था। इसके पीछे उन पर सोलर पैनल चोरी होने के आरोप लगाए गए थे। जबकि, राजू का तर्क था कि सोलर पैनल चोरी ही नहीं हुए थे। इसे गंजा स्थित परिसर के लिफ्ट कक्ष में ही रखा गया था, जिसकी चाबी इलेक्ट्रीशियन मनोज कुमार के पास रहती है। उन्होंने दावा किया कि 31 मार्च को मनोज कुमार को कॉलेज से डीजल चोरी करते पकड़ा गया था, जिसकी रंजिश में उन्होंने सोलर पैनल चोरी होने की झूठी साजिश रची थी।
विज्ञापन

वहीं, प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया ने इस मामले की तहरीर भी पुलिस को दी थी, लेकिन बाद में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया। पुलिस की जांच में भी सोलर पैनल चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई थी। फिर भी नौकरी से निकाले जाने पर इलेक्ट्रीशियन ने स्वयं के साथ साजिश का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर डीएम ने में 23 अप्रैल को सीएमओ को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अनुपालन में सीएमओ ने शनिवार को जांच कमेटी बनाई है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके गुप्ता और कनिष्ठ सहायक शशिकांत तिवारी को मामले की जांच करके तीन दिन के भीतर आख्या देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed