फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A new police station will be established in Harringtonganj, and nine police outposts will also be constructed

Ayodhya News: हैरिंग्टनगंज में बनेगा नया थाना, नौ पुलिस चौकियों का भी होगा निर्माण

Sat, 11 Apr 2026 04:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
A new police station will be established in Harringtonganj, and nine police outposts will also be constructed

विज्ञापन

अयोध्या। जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नौ नई पुलिस चौकी और एक थाने के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। डीएम-एसएसपी के संयुक्त प्रयास से इसके लिए भूमि आवंटित की गई है। जल्द ही इनके निर्माण की उम्मीद है।





जिले की लगातार बढ़ रही आबादी के हिसाब से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए बीते दिनों एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने हैरिंग्टनगंज में नया थाना बनाने व बाबा बाजार में चार, महराजगंज में दो, पटरंगा, मवई और पूराकलंदर में एक-एक नई पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। जनप्रतिनिधियों से राय लेकर इसकी रूपरेखा तैयार की गई थी। बाद में भूमि आवंटन के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन




अधिकारियों के समन्वय से सभी प्रस्तावित चौकियों व थाने के लिए भूमि आवंटित की गई है। एसएसपी ने बताया कि इन चौकियों पर अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति से अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी। इससे जनसुनवाई को भी सुगम बनाया जा सकेगा। इनसे भविष्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी। जल्द ही इनका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






आवंटित भूमि का विवरण



थाना हैरिंग्टनगंज के निर्माण के लिए 64,583.5 वर्ग फुट भूमि मिली है। बाबा बाजार क्षेत्र के चौकी मां कामाख्या धाम और चौकी सैदपुर के लिए क्रमश: 21527.8-21527.8 वर्ग फुट, यहीं के हंसराजपुर को 6458.3 वर्ग फुट और चौकी रेछ को 4951.4 वर्ग फुट, पटरंगा थाने के गंगरेला को 10,764 वर्ग फुट, मवई के रामदास नगर को 2690.98 वर्ग फुट, महराजगंज के रसूलाबाद और अरवत में प्रत्येक को 21527.8 वर्ग फुट व पूराकलंदर के भदरसा पुलिस चौकी के लिए 96.8 वर्ग फुट भूमि आवंटित की गई है।






अब होंगे 20 पुलिस थाने

अब तक जिले में महिला थाना को लेकर 19 पुलिस थाने संचालित थे। अब हैरिंग्टनगंज थाना बनने के बाद कुल थाने 20 हो जाएंगे। वहीं, पुलिस चौकियों की संख्या बढ़कर लगभग 62 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed