Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A modern tourism building is being built in Ayodhya

Ayodhya News: अयोध्या में बन रहा आधुनिक पर्यटन भवन

Mon, 26 May 2025 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 26 May 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
A modern tourism building is being built in Ayodhya
अयोध्या। रामनगरी में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में अयोध्या में पर्यटन विभाग का आधुनिक कार्यालय बन रहा है। तीन हजार स्क्वायर फुट में दो मंजिला भवन का निर्माण तीन माह में पूरा हो जाएगा। भवन के निर्माण में 2़ 83 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण के बाद रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले आठ सालों में अयोध्या में आठ गुना पर्यटक बढ़े हैं। ऐसे में पर्यटन विभाग की जिम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने पर्यटन विभाग को अयोध्या में क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय की सौगात पिछले साल सितंबर माह में दी थी। अभी एक पखवाड़े पूर्व ही 2़ 83 करोड़ की लागत से साकेत पेट्रोल पंप के पास क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन

यह भवन न केवल आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं प्रशस्त करेगा।पर्यटन भवन में वेटिंग रूम, रिसेप्शन, अधिकारियों के ठहरने एवं कांफ्रेंस हाल की भी सुविधा होगी। इस भवन पर श्रद्धालुओं को पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलेगी। यहां आने वाले यात्रियों को मार्गदर्शन, जानकारी और सहायता एक स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे उनके अनुभव को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक पर्यटन आरपी यादव ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। ऐसे में जरूरत महसूस की जा रही थी कि यहां एक स्थायी और आधुनिक पर्यटन कार्यालय की स्थापना की जाए, जो समूचे पर्यटन प्रबंधन को दिशा दे सके। अब इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, तीन माह के भीतर काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed