फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   850 CCTV cameras will be used to monitor the Ram Mandir

Ayodhya News: 850 सीसीटीवी कैमरे से होगी राम मंदिर की निगहबानी

Fri, 25 Jul 2025 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 25 Jul 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
850 CCTV cameras will be used to monitor the Ram Mandir
अयोध्या। सावन झूलनोत्सव मेले का शुभारंभ सावन शुक्ल तृतीया यानी 27 जुलाई से होगा। मेले में 15 से 20 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। उन्हें सुरक्षा व सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रामलला के दरबार में भी उमड़ेगी। इसको देखते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा को अभेद्य किया जा रहा है। 850 सीसीटीवी कैमरे से 70 एकड़ मंदिर परिसर की निगहबानी की जाएगी। परिसर की सुरक्षा की कमान तीन हजार सुरक्षाकर्मियों के हवाले होगी।
विज्ञापन

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में लगे इन सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। वहां से सुरक्षाकर्मी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। कैमरे फेस डिटेक्शन, मोशन ट्रैकिंग और नाइट विजन से लैस हैं। ड्रोन कैमरे भी विशेष दिनों में निगरानी करेंगे। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत अलर्ट मिलेगा और फोर्स तत्काल कार्रवाई करेगी। राम मंदिर के आस-पास के इलाकों में सादे वर्दी में भी जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर से सटे दुकानदारों को भी सचेत रहने का निर्देश दिया गया है। भीड़ बढ़ने पर दर्शन की कतार बढ़ाने का निर्णय राम मंदिर ट्रस्ट की सहमति से लिया जाएगा। वैकल्पिक रास्तों के उपयोग का भी प्लान तैयार किया गया है। मंदिर परिसर के आस-पास चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीकि, फोर्स और लोक प्रबंधन, तीनों के सामंजस्य से कोई भी स्थिति नियंत्रित की जा सकेगी। आम श्रद्धालु निर्भय होकर दर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुरक्षा ने बताया कि राम मंदिर परिसर को तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से घेरा गया है। पहला घेरा रामपथ, रामकोट और धर्मपथ जैसे प्रमुख प्रवेश मार्गों पर रहेगा। दूसरा घेरा मंदिर की बाहरी परिधि पर होगा। तीसरा और सबसे कड़ा सुरक्षा घेरा गर्भगृह और आंतरिक क्षेत्र में रहेगा। मंदिर परिसर की सुरक्षा में एटीएस, आरएएफ, एसएसएफ, सीआरपीएफ, पीएसी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed