{"_id":"69aaefd442c6e598a70601b5","slug":"70-construction-of-modern-day-care-centre-completed-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-144477-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आधुनिक डे-केयर सेंटर का 70 फीसदी निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आधुनिक डे-केयर सेंटर का 70 फीसदी निर्माण पूरा
Fri, 06 Mar 2026 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
23- ब्रह्मकुंड टेंट सिटी के सामने बचपन डे केयर सेंटर में प्लास्टर कार्य शुरू - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी के राजघाट क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों के लिए बनाए जा रहे आधुनिक बचपन डे-केयर सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। ब्रह्मकुंड स्थित टेंट सिटी के सामने बन रहे इस सेंटर का करीब 70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है और इसे निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
दिव्यांगजनों के लिए यह बचपन डे-केयर सेंटर विशेष रूप से श्रवण, दृष्टि और बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां तीन से छह वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों को सुरक्षित वातावरण में देखभाल के साथ-साथ शुरुआती शिक्षा और आवश्यक प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।
करीब 3.91 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस भवन का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है। यह भवन तीन मंजिला होगा, जिसमें प्रत्येक तल पर पांच-पांच कक्ष बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा भवन में लिफ्ट, किचन, थेरेपी से जुड़ी सुविधाएं और बच्चों के अनुकूल अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह सेंटर दिव्यांग बच्चों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। यहां बच्चों को दिनभर सुरक्षित वातावरण में रखकर उनकी देखभाल, प्रशिक्षण और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।
तय समय से पहले पूरा करने का प्रयास
कार्यदायी संस्था के जेई संजय सिंह ने बताया कि बचपन डे-केयर सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और अब तक लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्रयास है कि जुलाई तक भवन को तय समय से पहले ही पूर्ण कर संबंधित विभाग को सौंप दिया जाए।