फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   32 thousand volunteers will create record by lighting 28 lakh lamps at Ram ki Paidi in Ayodhya

अयोध्या में फिर बनेगा रिकार्ड: 32 हजार वालंटियर बिछाएंगे 28 लाख दीप, लेजर लाइट व आतिशबाजी से जगमगाएगा सरयू तट

Fri, 29 Aug 2025 09:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 09:53 PM IST
सार

अयोध्या में 32 हजार वालंटियर 28 लाख दीप बिछाकर एक बार फिर रिकॉर्ड बनाएंगे। इस बार राम की पैड़ी पर 26.11 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य है। 19 अक्तूबर की शाम लेजर लाइट व ग्रीन आतिशबाजी से सजेगी। 

विज्ञापन
32 thousand volunteers will create record by lighting 28 lakh lamps at Ram ki Paidi in Ayodhya
अयोध्या दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दीपोत्सव के भव्य आयोजन के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार राम की पैड़ी पर नौवें आयोजन के दौरान 26.11 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 28 लाख दीये बिछाने की योजना बनाई गई है। इस महायज्ञ में 32 हजार वॉलंटियर्स की सेना उतरेगी, जो दीपों को सजाने और प्रज्ज्वलित करने का कार्य संभालेगी। 19 अक्तूबर की शाम को होने वाला यह आयोजन लेजर लाइट शो और ग्रीन आतिशबाजी से और भी आकर्षक होगा।

विज्ञापन


एडीएम सिटी योगेंद्र पांडेय को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि विभिन्न विभागों से 20 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, जो आयोजन की हर बारीकी पर नजर रखेंगे। दीपोत्सव की तैयारियों में स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। राम की पैड़ी को दीयों से सजाने के लिए विशेष डिजाइन तैयार किए गए हैं, जो भगवान राम की लीलाओं को दर्शाएंगे। 

विज्ञापन

सामूहिक सरयू आरती का विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना

इन दीपों को जलाने के लिए सरसों तेल और पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग होगा। सूचना विभाग की ओर से साकेत महाविद्यालय से 11 झांकियां निकाली जाएंगी। इन झांकियों में आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा, जिससे दर्शकों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा। दीपोत्सव में रामलीलाओं का मंचन होगा तो एक बार फिर सामूहिक सरयू आरती का विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • वर्ष  -   जले दीप
  • 2017  - 1.71 लाख
  • 2018  -  3.01 लाख
  • 2019  -  4.04 लाख
  • 2020  -  6.06 लाख
  • 2021  -  9.41 लाख
  • 2022  -  15.76 लाख
  • 2023  -  22.23 लाख
  • 2024  -  25 लाख

 

तैयार किया जा रहा सुरक्षा का प्लान

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि दीपोत्सव का खाका खींचा जा रहा है। दीपोत्सव अद्भुत व दिव्य होगा। सुरक्षा का प्लान तैयार किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी और पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ मेडिकल टीमें भी तैनात रहेंगी। स्वच्छता के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि राम की पैड़ी और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed