{"_id":"68ee89b77bfdf7bb930861b6","slug":"32-doctors-called-from-other-districts-for-deepotsav-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-136655-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दीपोत्सव के लिए अन्य जिलों से बुलाए गए 32 चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दीपोत्सव के लिए अन्य जिलों से बुलाए गए 32 चिकित्सक
Tue, 14 Oct 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। आगामी 17 अक्तूबर से आयोजित दीपोत्सव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए जिले के तीन अस्पतालों में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए मंडल के चारों जिलों से आठ-आठ चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की मांग की गई है।
चार दिवसीय दिव्य दीपोत्सव के दौरान जिले में वीवीआईपी और वीआईपी का जमावड़ा रहता है। आयोजन देखने के लिए अयोध्या समेत निकटवर्ती जिले के लोग भी आते हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला के नोडल अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला ने बताया कि दीपोत्सव के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर और जिला अस्पताल में 20-20 व श्रीराम अस्पताल में 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है।
साकेत डिग्री कॉलेज के सामने स्थित कंट्रोल रूम, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निकास द्वार, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निकास द्वार (पीएफसी), हनुमानगढ़ी मंदिर, बंधा तिराहा स्थित विकास प्राधिकरण कार्यालय, पक्का घाट, नागेश्वर नाथ मंदिर, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमान गुफा स्थित श्रीराम कथा संग्रहालय, अंतरराष्ट्रीय बस स्टेशन, कारसेवकपुरम, दशरथ महल, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, कनक भवन मंदिर परिसर और झुनकी घाट पर अस्थायी उपचार केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
इनसेट
यहां रहेगी एंबुलेंस
कंट्रोल रूम, श्रीराम जन्मभूमि परिसर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन मंदिर, पक्काघाट, बंधा तिराहा, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और नागेश्वरनाथ मंदिर के पास एक-एक एंबुलेंस खड़ी रहेगी।