फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.80 lakh fraud in name of VIP darshan at Ram Mandir in Ayodhya Case registered and police investigating

UP News: राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर 1.80 लाख की ठगी... केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

Mon, 17 Feb 2025 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 05:32 PM IST
सार

राम मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 1.80 लाख की ठगी की गई। मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
1.80 lakh fraud in name of VIP darshan at Ram Mandir in Ayodhya Case registered and police investigating
राम लला - फोटो : Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra

विस्तार

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी की जा रही है। यहां महाराष्ट्र की बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को वीआईपी दर्शन कराने का झांसा देकर कर्नाटक के एक जालसाज ने 1.80 लाख रुपये ठग लिए। अयोध्या पहुंचने पर ठगी की जानकारी हुई तो पीड़ित ने कोतवाली अयोध्या में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के दीन दयाल नगर, ठाणे, विष्णुनगर हांविवली निवासी कविता शेट्टी ने कोतवाली अयोध्या में दर्ज एफआईआर में बताया कि सुरेश आचार्य नामक एक व्यक्ति उनके ऑफिस में मिलने आया था। उनकी मां कस्तूरी शेट्टी से भी उसने मुलाकात की और उन्हें तीर्थ यात्रा का झांसा दिया। 
विज्ञापन


बातचीत में उसने बताया कि वह आचार्य है और कर्नाटक का डिप्टी स्पीकर का करीबी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसके दोस्त हैं। वह उन्हें अयोध्या में दर्शन के लिए वीआईपी पास दिला देगा। इसके लिए उनसे 1.80 लाख रुपये लिए। रास्ते में उसने टोल टैक्स भी नहीं देने दिए। उसने ड्राइवर को धमकाया और स्वयं को सांसद बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है आरोपी

अयोध्या पहुंचने पर पता चला कि उसके पास कोई पास नहीं है। बल्कि वह एक जालसाज है, जो बुजुर्ग आदमियों को ठगता है। उनके पिता सुरेश ने उसे पैसे का हिसाब मांगा तो उसने उनकी पिटाई कर दी। उनके वाहन चालक अंकित को भी धमकाया। आरोपी कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed