फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya sexual assault from six year old girl accused arrested girl in critical condition admitted in Lucknow

अयोध्या में मासूम के साथ दरिंदगी: लुका-छुपी खेलती बच्ची को दबोच ले गया था राजन, अब हुआ गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2022 10:53 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Mar 2022 10:53 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि आरोपी राजन भंडारे में टेंट लगाने आया था। जिस वक्त उसने बच्ची को अगवा किया उस वक्त वह नशे की हालत में था। मासूम का गंभीर अवस्था में लखनऊ में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Ayodhya sexual assault from six year old girl accused arrested girl in critical condition admitted in Lucknow
आरोपी राजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में छह वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्या में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बैरागपुरा में बुधवार रात करीब 9:30 बजे छह वर्षीय मासूम के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची कल शाम में अन्य बच्चों के साथ लुका-छुपी खेल रही थी तभी आरोपी ने मासूम को दबोच लिया और अपने साथ ले गया और बच्ची के साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी राजन भंडारे में टेंट लगाने आया था। जिस वक्त उसने बच्ची को अगवा किया उस वक्त वह नशे की हालत में था। मासूम का गंभीर अवस्था में लखनऊ में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

बुधवार रात आरोपी राजन, बच्ची को दबोच कर सुनसान जगह पर ले गया। मासूम के चीखने पर आसपास के लोग उस तरफ गए। तब तक दुराचारी बच्ची को छोड़कर भाग निकला था। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह हाथ नहीं आया। बालिका को श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस इस वक्त आरोपी से पूछताछ कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed