Ayodhya: हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में लहराया भगवा ध्वज, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे विनय कटियार
हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कटियार रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज आरोहण किया। उनके साथ बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी, पूर्व संयोजक समेत संगठन के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के शिखर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवा ध्वज फहराया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कटियार रहे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज आरोहण किया। उनके साथ बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी, पूर्व संयोजक समेत संगठन के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस आयोजन में बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 50 से अधिक साधु-संतों ने सहभागिता की। कुल मिलाकर लगभग 200 विशिष्ट अतिथि इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने।
राम मंदिर परिसर में स्थित उप मंदिरों में इन दिनों ध्वजारोहण की श्रृंखला जारी है।
इसी क्रम में हनुमान जयंती पर यह विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार शेष उप मंदिरों में भी जल्द ही ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों और जयकारों के बीच संपन्न इस आयोजन ने श्रद्धालुओं में खास उत्साह भर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.