{"_id":"55d45d9af173a4742d3b5f9864358e5e","slug":"ayodhya-s-hashim-ansari-attacks-congress-for-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने कराए दंगेः हाशिम अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने कराए दंगेः हाशिम अंसारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Dec 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पर हमला करने के लिए मुस्लिम वोट बैंक का इस्तेमाल करती रही कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनावों से पहले चिंता का सामान बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या बाबरी मस्जिद विवाद में सबसे पुराने वादी रहे मोहम्मद हाशिम अंसारी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पार्टी मोदी का नाम लेकर मुस्लिमों के दिल में खौफ पैदा कर रही है।
विज्ञापन
मोदी की रैली में गर्भवती महिलाओं से होगा 'खतरा'
विज्ञापन
हाशिम का कहना है कि कांग्रेस कह रही है कि अगर भाजपा के दावेदार नरेंद्र मोदी पीएम की कुर्सी तक पहुंचते हैं, तो मुस्लिमों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
जबकि हकीकत यह है कि समुदाय बीते कई साल से कांग्रेस का समर्थन कर रहा है, लेकिन बदले में उसे कई दंगों का मुंह देखना पड़ा है।
सांप्रदायिक हिंसा बिल के विरोध में मोदी, शिवराज
हाशिम ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में जो मुस्लिम मंत्री हैं, उन्हें कोई खास दर्जा हासिल नहीं है। सपा सरकार आने के बाद राज्य में सौ से ज्यादा दंगे हुए और वह दूसरों पर आरोप लगाती रहती है।
उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर मोदी को वाकई अपनी मंजिल तक पहुंचना है, तो उन्हें मुसलमानों के साथ की जरूरत होगी।