फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth's dead body found hanging from a tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Thu, 14 Apr 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree
फोटो-14एयूआरपी-01 मृतक सूरज की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
बेला। थानाक्षेत्र के डमरपुर गांव के एक खेत में लगे जामुन के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकता मिला। छोटे भाई की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया गया कि युवक दो-तीन दिन से गुमसुम का नजर आ रहा था। उसके आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन

डमरपुर गांव निवासी किसान रामवीर ने बताया कि उसका बड़ा बेटा सूरज (22) दिल्ली में एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। वह मार्च माह में होली के समय घर आया था। तब से घर में ही रह रहा था। बुधवार को सूरज अपने खेत में गेहूं की फसल काटने गया था। गुरुवार की सुबह वह गेहूं काटकर घर लौटा। कुछ देर घर में रुकने के बाद वह चुपचाप बाहर निकल गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद छोटा बेटा शिवा खेतों में गया, तो वहां सूरज का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा। शिवा के इसकी सूचना देने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता रामवीर के मुताबिक सूरज दो-तीन दिन से गुमसुम रह रहा था। पूछने पर कुछ नहीं बोलता था। सूरज की मौत के बाद से उसकी मां, भाई शिवा, विवेक व बहन सिमरन रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता सके हैं।

फोटो-14एयूआरपी-03 बेटे की मौत पर फूट-फूटकर रोता पिता रामवीर। संवाद

फोटो-14एयूआरपी-03 बेटे की मौत पर फूट-फूटकर रोता पिता रामवीर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed