फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth released from jail accused of kidnapping teenager

Auraiya News: जेल से छूटे युवक पर किशोरी का अपहरण करने का आरोप

Tue, 06 Jun 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth released from jail accused of kidnapping teenager
दिबियापुर। नगर से सटी कालोनी निवासी एक किशोरी का कालोनी में रहने वाला युवक साथ ले गया। पीड़िता की मां ने बेटी का अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम के पास पहुंची महिला ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी सोमवार को सेंट्रल बैंक रुपये निकालने गई थी। तभी कालोनी निवासी युवक उसकी पुत्री को अपने भाई, बहन और पिता के जबरन साथ ले गया। तबसे बेटी का पता नहीं चल रहा है। आरोप लगाया कि युवक ने 18 मई 2022 को नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट दिबियापुर थाने में दर्ज हुई थी। नौ सितंबर 2022 को आरोपी युवक ने अपने परिजनों की मदद से पीड़िता की पुत्री के जबरन शादी करने के इरादे से अपहरण की कोशिश की थी। इस मामले में भी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही आरोपी जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा का कहना है कि महिला ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है, अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed