फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth ran to jump into the Yamuna; police saved his life.

Auraiya News: यमुना में छलांग लगाने भागा युवक, पुलिस ने बचाई जान

Wed, 23 Sep 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Youth ran to jump into the Yamuna; police saved his life.
देवकली चौकी प्रभारी के साथ मौजूद युवक। स्रोत:पुलिस
औरैया। घरेलू कलह से क्षुब्ध युवक आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी की तरफ दौड़ा। शोर सुनकर पुलिस ने पीछा करके युवक को पकड़ लिया। घटना सोमवार देर रात करीब 12 बजे की है। देवकली तिराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक आत्महत्या की बात कहते हुए नदी की तरफ दौड़ा पड़ा था। युवक की काउंसिलिंग के बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे देवकली चौकी प्रभारी संजीव फोर्स के साथ तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान साला मंदिर गांव निवासी आकाश (21) अपनी बाइक को लावारिस हालत में छोड़कर अचानक चिल्लाते हुए यमुना नदी की ओर भागने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने दौड़कर युवक का पीछा किया और उसे पुल पर पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिससे आहत होकर वह यह कदम उठाने जा रहा था। पुलिस ने परिजन को बुलाकर युवक की काउंसिलिंग कराई और समझा-बुझाकर उसे सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed