फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth killed, wife and children injured in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और बच्चे घायल

Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, wife and children injured in road accident
सचिन की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। रसूलाबाद कानपुर देहात स्थित ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व दो मासूम घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेजा। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव आने पर बिधूना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी सचिन (28) अपनी पत्नी सोनम, पुत्र सोना (10) व पुत्री छवि (12) के साथ बाइक से शुक्रवार रात ससुराल बैरीसाल रसूलाबाद से बिधूना आ रहे थे। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के वनधन गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सभी घायल हो गए और सचिन का हेलमेट सिर से निकलकर दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासियों ने घायलों को रसूलाबाद स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से हालत नाजुक होने पर सचिन को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर पहुंचने के कुछ देर बाद सचिन की मौत हो गई। लिखापढ़ी न होने के कारण परिजन शव लेकर आंबेडकर नगर आ गए। तब मृतक के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed