{"_id":"62926d13106df541fd756c12","slug":"youth-injured-in-fight-dies-accused-absconding-along-with-family-auraiya-news-knp699400143","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में घायल युवक की मौत, आरोपी परिजनों समेत फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में घायल युवक की मौत, आरोपी परिजनों समेत फरार
विज्ञापन
श्रीबाबू की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
फफूंद। चबूतरे में मवेशी बांधने को लेकर फफूंद के दूल्हाराय का पुर्वा में चचेरे भाइयों के बीच बुधवार को झगड़ा हो गया था। झगड़े में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने सैफई में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर आरोपी परिजनों समेत घर पर ताला लगाकर भाग निकला है।
दूल्हाराय का पूर्वा गांव निवासी छंगेलाल का बेटा श्रीबाबू (36) मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को श्रीबाबू अपने चबूतरे में मवेशी बांध रहा था। जिसका पड़ोसी चाचा के लड़के ने विरोध किया, इससे दोनों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मारपीट में बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे चिचौली स्थित जिला अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत में डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
यहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसनेे दम तोड़ दिया। परिजन शव गांव में लाए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जब पुलिस आई, इसी बीच चचेरा भाई अपने घर में ताला लगाकर परिजनों समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीबाबू पांच भाइयों में सबसे छोटा था। करीब सात साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। दो बच्चे रेखा व हर्षित हैं। थाना प्रभारी ललित कुमारी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी पर मृतक के घर पहुंची पुलिस व ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन