{"_id":"4122a9866232c4bfe5d0aeef13cc3ef2","slug":"youth-gone-to-komi-ekta-masege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौमी एकता का संदेश लेकर निकले युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौमी एकता का संदेश लेकर निकले युवा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला तिलक नगर से 20 युवाओं की टोली देवा शरीफ के लिए साइकिल से रवाना हुई है। काफिले को हाजी मोहम्मद बख्श ने झंडी दिखाकर रवाना किया। युवाओं के इस उत्साह की सभी ने सराहना की है। यह काफिला नदी तिराहे से होता हुआ देवा शरीफ के लिए आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
गुरुवार को पुराने बिधूना से चलकर नगर पंचायत कार्यालय के सामने उत्साही युवाओं की टोली साइकिलों पर सवार होकर देवा शरीफ बाराबंकी के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद बख्श ने युवाओं की टोली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धर्म कोई भी हो, वह इंसानियत को कायम रखते हुए सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। खुशी इस बात की है कि नगर के युवाओं में धर्म के प्रति लगाव है।
विज्ञापन
इस मौके पर उमर मंसूरी, मो. आकिल वारिसी, सफरूददीन ने काफिले में शामिल रहमुददीन, इमरान, सोनू, मो. आमिर, असफाक, शाहरुख, आबिद, आसिफ, सहित 20 युवाओं को देवा शरीफ के लिए रवाना किया।