फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth found unconscious in roadside hunt of poisoning in auraiya

औरैया: सड़क किनारे बेहोशी हालत में पड़ा मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका

Tue, 17 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth found unconscious in roadside hunt of poisoning in auraiya
दिबियापुर सीएचसी में उपचार कराता युवक - फोटो : AURAIYA
औरैया। सोमवार को दोपहर पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर के बाहर एक युवक संदिग्धावस्था में बेहोशी हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार रविवार रात में युवक को रेलवे स्टेशन फफूंद परिसर में बेहोशी हालत में देखा गया था। युवक के पास मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त झारखंड प्रदेश के रहने वाले युवक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर के बाहर रेलवे स्टेशन फफूंद रोड के किनारे एक युवक संदिग्धावस्था में बेहोशी हालत में पड़ा मिला। उसके पास में ही दो बैग भी पड़े थे। स्थानीय लोगों ने थानापुलिस को मामले की सूचना दी। यहां पहुंची पुलिस ने युवक के पास पड़े बैगों की तलाशी ली तो उसमें एक आधार कार्ड पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड में युवक का नाम ललन कुमार महतो पुत्र भीम महतो, खेचगड़ी, खेचगरी गिरिडीह झारखंड अंकित है। पुलिस ने युवक को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने युवक को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
लोगों के अनुसार रविवार की शाम युवक को बेहोशी हालत में रेलवे स्टेशन फफूंद से गुजरी डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखा गया था। पास में ही दोनों बैग भी पड़े थे। परंतु लोगों ने शराब के नशे में होने की आशंका से युवक में कोई रुचि नहीं ली। सोमवार दोपहर में पीडब्ल्यूडी के बाहर पड़े मिलने पर लोगों को संदेह है कि युवक किसी ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ है।

क्योकि उसके बैग में कोई कीमती सामान भी नहीं मिला और न ही मोबाइल आदि ही मिला है। युवक के बैग में फैक्ट्री आदि में काम करने के दौरान फैक्ट्री कर्मी द्वारा प्रयोग किए जाने वाला हेलमेट भी मिला है। लोगों ने आशंका जताई कि युवक अपने घर होली मनाने गया होगा। लौटते समय किसी ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed