{"_id":"69ac6917b25aeabe43073f4b","slug":"youth-drowns-in-ramganga-canal-search-continues-auraiya-news-c-211-1-ka11004-140892-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रामगंगा नहर में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रामगंगा नहर में डूबा युवक, तलाश जारी
Sat, 07 Mar 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
ऋतिक अवस्थी।
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग स्थित कमालपुर नहर पुल के पास शनिवार शाम एक 22 वर्षीय युवक रामगंगा नहर में डूब गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी ऋतिक अवस्थी (22) पुत्र प्रवीण कुमार अवस्थी शनिवार शाम करीब 4:15 बजे किसी काम से कमालपुर नहर पुल के पास आया था। बताया जा रहा है कि वह नहर के पानी में उतरा, तभी तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण अचानक बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना पर बदनपुर चौकी इंचार्ज कृष्ण गोपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 112 पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। स्थानीय लोगों ने भी नहर में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
बताया गया है कि युवक के पिता प्रवीण कुमार सीआरपीएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। ऋतिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन प्रिया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जुट गए। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।