फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies under suspicious circumstances, suspicion of murder

Auraiya News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 23 Oct 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 23 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, suspicion of murder
फोटो-23एयूआरपी17- मृतक रामवीर की फाइल फोटो।
सहार। घर से गुस्से में निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में करीब एक किमी दूर गांव उतमापुर के बाहर गड्ढे में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजन ने हत्या की आशंका जताई। कार्रवाई की मांग करते हुए शव नहीं उठने दिया। इसके बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ बिधूना के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए। पुलिस पास में स्थित ट्यूबवेल की छत से शराब के नशे में गिरने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भंडारिया निवासी रामवीर (34) हरियाणा के सोनीपत में प्राइवेट नौकरी करता था। दीपावली पर वह घर आया था। गुरुवार तड़के तीन बजे गुस्से में घर से निकल गया था। सुबह साढ़े सात बजे करीब एक किमी दूर गांव उतमापुर निवासी रामाधीन राजपूत के ट्यूबवेल के पास एक गड्ढे में उसका शव संदिग्ध हालात में ग्रामीणों ने पड़ा देखा। जानकारी के बाद परिजन में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को ट्यूबवेल बने कमरे की छत पर बैग मिला। इसमे उसके कपड़े, मोबाइल, चार्जर था।
विज्ञापन

पिता राम सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसके तीन बेटे व तीन बेटियां में युवक सबसे छोटा था। युवक की शादी नहीं हुई थी। बताया कि बेटा रात 10 बजे घर से निकला था। देर रात फोन पर रास्ता भटक जाने की बात कही। रात करीब साढ़े 12 बजे गांव उतमापुर निवासी दो युवक नशे की हालत बेटे घर छोड़ गए थे। रात तीन बजे सोनीपत जाने के लिए बोलकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शव मिलने की जानकारी पर उसके फोन पर कॉल की तो बंद बताया। परिजन ने छोड़ने आए बाइक सवार युवकों पर हत्या की आशंका जताई। कार्रवाई की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। इसके बाद बेला, बिधूना, दिबियापुर, महिला थानाध्यक्ष की फोर्स के साथ सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजन को शांत कर दिया। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-23एयूआरपी17- मृतक रामवीर की फाइल फोटो।

फोटो-23एयूआरपी17- मृतक रामवीर की फाइल फोटो।

फोटो-23एयूआरपी17- मृतक रामवीर की फाइल फोटो।

फोटो-23एयूआरपी17- मृतक रामवीर की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed