{"_id":"6a303e87efb23f41dd02c48c","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-ka11004-146663-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Mon, 15 Jun 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
अटसू। क्षेत्र के ग्राम जगतपुर-बल्लापुर निवासी 45 वर्षीय ऐबरन सिंह की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
मौत से पहले युवक ने पुलिस पिकेट के सामने किसी के द्वारा कुछ खिलाए जाने की बात कही थी। वहीं परिजन ने शराब का सेवन कर आत्मघाती कदम उठाने की संभावना जताई है।
ऐबरन सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शराब के लती होने के चलते परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी नीरज बेटे रोहित के साथ दो दिन पहले औरैया में जालौन चौराहे के पास किराये का कमरा लेकर रहने लगी थी। सोमवार को ऐबरन सिंह पत्नी की तलाश में औरैया पहुंचा और जालौन चौराहे के आसपास उसका पता खोजता रहा।
कुछ देर बाद वह बदहवास हालत में जालौन चौराहे के पास पहुंचा। वहां मौजूद पुलिस पिकेट कर्मियों को उसने अपना नाम-पता बताते हुए कहा कि किसी ने उसे कुछ खिला दिया है। उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे चिचौली स्थित 100 शैया अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने अजीतमल पुलिस को दी। वहीं, पत्नी के पक्ष के लोगों का कहना है कि ऐबरन दो दिनों से पत्नी का कमरा तलाश रहा था। उसने शराब का सेवन कर लिया था। क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।