फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies after being hit by train

Auraiya News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Mon, 06 Nov 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास रेल ट्रैक पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रविवार देर रात हुए हादसे में मृतक की पहचान असेनी निवासी युवक के रूप में हुई।
रविवार देर रात तकरीबन साढ़े 10 बजे दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि फफूंद रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास आंबेडकर पार्क के सामने एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। उपनिरीक्षक देंवेद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किए। मौके पर जुटे लोगों ने शव की शिनाख्त समीपस्थ गांव असेनी निवासी अवनीश कुमार (38) के रूप में की। भाई सुरेंद्र कुमार, चचेरे भाई अंकित सविता आदि परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों में चर्चा रही कि अवनीश ने पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
----------
इनसेट --
ट्रेन से गिरे युवक की शिनाख्त नहीं हुई
दिबियापुर। फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशनों के बीच एक युवक का शव डाउन रेल ट्रैक पर मिला। काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस का मानना है कि युवक किसी ट्रेन से गिरा है। सोमवार सुबह लगभग सात बजे थाना दिबियापुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव बिझाई के पास डाउन रेल ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, उपनिरीक्षक मुकेश ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed