{"_id":"64120e1b3d8512621009ddf6","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-intercity-express-auraiya-news-c-12-1-125413-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आए युवक की मौत
Wed, 15 Mar 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद ट्रैक पार कर रहा युवक इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद करीब पांच मिनट तक ट्रेन आउटर पर खड़ी रही। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अछल्दा कस्बा के हरीगंज बाजार निवासी मनोज कुमार पोरवाल (40) का रेलवे क्रासिंग के पास ही घर है। बुधवार शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर फाटक बंद होने के दौरान वह क्रासिंग पारकर अप ट्रैक पर आ गया। इसी बीच कानपुर से इटावा की ओर जा रही 12179 इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी कटकर मौत हो गई। हादसा होने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे जीआरपी के जवानों व थाना पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाया। इस दौरान करीब पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
मनोज की मौत पर कोहराम मच गया। पत्नी शालू का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। मामला रेलवे का होने के कारण जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।