फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth consumed poison, died in Saifai hospital

Auraiya News: युवक ने खाया जहर, सैफई अस्पताल में मौत

Mon, 29 Jul 2024 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Youth consumed poison, died in Saifai hospital
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरका पुरवा निवासी सोनू यादव (33) पुत्र विजय बहादुर रविवार को खेत पर काम करने गया था। जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। काफी देर तक सोनू के घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हुए। खोजबीन करते हुए परिजन जब खेत पर पहुंचे तो सोनू को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसे गंभीर हालत में परिजन सीएचसी दिबियापुर लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई अस्पताल में सोनू की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू दो भाइयों में बड़ा था। रुरुगंज चौकी इंचार्ज मूलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा युवक के मौत की जानकारी मिली है। इधर देर शाम युवक का शव गांव पहुंचा। जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान के घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव सराय बिहारी दास में पूर्व प्रधान के घर में चैनल गेट का ताला काटकर घुसे चोरों ने नकदी और जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच की है।
विज्ञापन

फफूंद नगर से सटे गांव सराय बिहारीदास निवासी पूर्व प्रधान शांति देवी के घर रविवार रात घर के पीछे लगे चैनल का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे। चोरों ने पहले बरामदे में रखी सेफ को खोला और उसमें रखे ढाई हजार रुपये व पूर्व प्रधान के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद वह कमरे से सटी दुकान में घुसकर गोलक में रखी पांच हजार नकदी चोरी कर ली। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध नजर आ रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed