{"_id":"57c9bd014f1c1b81042cc1e7","slug":"youth-and-teens-immersed-in-the-river-to-cross-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी पार करने में युवक व किशोर डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी पार करने में युवक व किशोर डूबे, मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
नदी में जाल डालते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर चित्तर सिंह में नदी पार करके ताला बेचने जा रहे एक युवक और किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनाें के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र निवासी राजेश सिंह (40) पुत्र हाकिम सिंह अपने भतीजे अमित सिंह (13) पुत्र संगत सिंह के साथ ताला बेचने के लिए गांव से बाहर जाने के लिए सेंगुर नदी पार करने लगे। तभी गहरे पानी में पैर फिसल गया। इससे दोनों पानी में डूब गए। इसी दौरान वहां पर मौजूद राजेश के पुत्र अर्जुन की नजर डूब रहे पिता व भाई पर पड़ी उसने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनाें सहित गांव के लोग सेंगुर नदी पर पहुंच गए।
तुरंत दोनों की खोजबीन शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिए। इस मामले में पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मृतक ताला मरम्मत करने का काम करते हैं। गांव से बाहर जाने के लिए यह लोग नदी के पानी में घुसकर निकलते हैं। इसी कारण से आज यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
इनसेट--