Auraiya Crime: युवक को बंधक बनाकर पीटा, घर के बंटवारे को लेकर कोर्ट में चल रहा है मामला, पुलिस ने बचाया
कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि एक ही परिवार के लोगों के बीच प्रापर्टी के विवाद का मामला है। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया लाया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
औरैया जिले में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक घर में मंगलवार शाम एक युवक को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर पिटाई की। घटना की जानकारी पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर कई लोगों को मौके से हिरासत में लिया।
दिबियापुर रोड निवासी रवि पांडेय ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के सामने एक घर है। जिसमें पिता व चाचा के बीच बंटवारे को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। इसमें कई लोग अक्सर आकर कब्जा करने की नियत से विवाद करते रहते हैं।
मंगलवार शाम लगभग पांच बजे वह पत्नी के साथ कहीं जाने के लिए रोडवेज स्टैंड पर पहुुंचे थे। रवि का आरोप है कि तभी एक पारिवारिक चाचा गाली गलौज कर उन्हें जबरन एक मकान में खींच ले गए। बंधक बनाकर मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके गले में पड़ी सोने की चेन टूट गई।
इसी बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ लोगों ने एक युवक को बंधक बना लिया है। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। बाहर लोगों की भीड़ और हंगामा होता देख लोगों को खदेड़ा। कई लोगों के हंगामा करने पर हिरासत में लिया।
घर के अंदर मौजूद युवक रवि को छुड़ाया। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि एक ही परिवार के लोगों के बीच प्रापर्टी के विवाद का मामला है। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया लाया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।