{"_id":"60f46b928ebc3e61ac14d154","slug":"young-man-suicide-due-to-viral-vedio-auraiya-news-knp6410283159","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो से आहत युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो से आहत युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी ज्ञानी (रखबरिया) निवासी युवक का उसके साथियों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इससे आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने चौकी पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
पट्टी ज्ञानी निवासी बसंतलाल ने बताया कि पांच जुलाई को उनका भतीजा पंकज (19) पुत्र रामशरण मनरेगा के तहत गांव में नहर के पास नाला सफाई करने गया था। यहीं पर साथियों ने उसके कपड़े उतरवा लिए और वीडियो बना लिया। जानकारी होने पर रामशरण ने उसके साथियों को बुला कर डांटा था। आठ जुलाई को साथियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। जानकारी होने पर चौकी पुलिस ने पंकज व उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने पंकज व उसके साथियों को छोड़ने के लिए पूर्व प्रधान के माध्यम से एक लाख रुपये की मांग की। घरवालों ने 80 हजार रुपये दे दिए।
घटना से आहत पंकज ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के रुपये मांगने और वीडियो वायरल होने से आहत युवक के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मामला बढ़ता देख क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राम मिलन यादव मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि चौकी पुलिस की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।