फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man shot after returning borrowed money, injured

Auraiya News: उधारी के रुपये वापस ने देने पर युवक को मारी गोली, घायल

Fri, 03 May 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Young man shot after returning borrowed money, injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक पर कुछ लोग सीने में गोली लगे एक युवक को लेकर कोतवाली अजीतमल पहुंचे। पुलिस उसे लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंची। जहां डाॅक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। घायल युवक ने बताया कि उधारी के रुपये वापस न देने पर उसे कुछ लोगों ने गोली मार दी।
क्षेत्र के पूठा गांव निवासी महाराज सिंह राजपूत (40) पुत्र सीताराम शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने खेत पर गया हुआ था। वह खेत को बलकट पर उठाने के लिए गया था। कुछ देर बाद उसके दोस्त बाइक से वहां पहुंचे। इसी बीच उनकी नजर जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़े महाराज सिंह पर पड़ी तो उन्होंने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

खून से लथपथ महाराज सिंह को बाइक पर बैठाकर कोतवाली अजीतमल छोड़कर चले गए। कोतवाली पुलिस ने उसकी हालत देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देकर डाॅक्टर ने उसे रेफर कर दिया। घायलावस्था में महाराज सिंह ने बताया कि गांव के कुछ नामजद लोगों को रुपये उधार दिए थे। उसका उसने तगादा किया था। इसी से खुन्नस खाकर नामजद कुछ लोग बाइक से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मारकर भाग गए। उससे खेत पर मिलने के लिए उसके दोस्त उसी समय पहुंच गए जो बाइक से उसे लेकर कोतवाली तक छोड़ गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि उसे कुछ लोग बाइक से कोतवाली तक छोड़ कर चले गए हैं। उसे सीएचसी ले जाया गया है। मामला संदिग्ध है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद पूरे मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed