Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young Man Rescues Woman Drowning in Canal

Auraiya News: नहर में डूबी युवती को युवक ने बचाया

Thu, 28 May 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Young Man Rescues Woman Drowning in Canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता में बृहस्पतिवार सुबह एक किशोरी नहर में डूबने लगी। सहेलियों के शोर मचाने पर पास में ही मौजूद एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। मशक्कत के बाद किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंचे घर वाले किशोरी को सीएचसी ले गए। वहां से किशोरी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गांव अमावता निवासी अशोक दोहरे के छोटे भाई भूरे की शादी का कार्यक्रम चल रहा है। बुधवार रात बरात इटावा जिले के इकदिल गांव गई हुई थी। घर पर मेहमान और रिश्तेदार मौजूद थे और हर तरफ मंगलगीत गाए जा रहे थे। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह अशोक दोहरे की 22 वर्षीय बेटी जूली अपनी सहेलियों और घर आए रिश्तेदारों के साथ गांव के बाहर से निकली नहर में नहाने चली गई।
विज्ञापन

नहाते समय जूली का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। यह देख किनारे खड़ी उसकी सहेलियों और सगे-संबंधियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने नहर में छलांग लगा दी। मशक्कत के बाद जूली को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित किनारे तक खींच लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को पानी से बाहर निकालने के बाद परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने जूली को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि युवती के डूबने की सूचना मिली थी। परिजन उसका उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed