{"_id":"666f2bfa1d460d19860eeaa1","slug":"young-man-lost-control-and-fell-into-bamba-along-with-his-bike-died-auraiya-news-c-211-1-aur1002-113411-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अनियंत्रित होकर बाइक समेत बंबा में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अनियंत्रित होकर बाइक समेत बंबा में गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
ककोर। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव नया पुर्वा में अपनी ससुराल आया युवक रविवार की दोपहर किसी काम से ककोर आया। बाइक से वापस ससुराल जाते समय बूढ़ादाना पुलिया समीप एकाएक बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक बाइक समेत बंबा में जा गिरा। सूचना पर पुलिस ने जब तक उसे बाहर निकाला तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
कानपुर देहात जनपद के थाना सिकंदरा गांव उधूपुर निवासी अवध नरायन (26) की शादी चार वर्ष पूर्व नया पुर्वा निवासी रचना के साथ हुई थी। शनिवार को वह पत्नी रचना व दो बेटियों काव्या (3) व पांच महा की कान्या के साथ अपनी ससुराल नया पुर्वा में अखंड पाठ में शामिल होने आया था। रविवार को अखंड पाठ का समापन था। इससे पहले अवध नरायन किसी काम से ककोर के लिए बाइक से निकला।
जहां से वापस वापस लौटते समय बूढ़ादाना पुलिया समीप बाइक अनियंत्रित होने पर वह बंबा में जा गिरा। पानी के बहाव के बीच वह बुरी तरह से जख्मी पड़ा रहा। कुछ देर बाद निकले राहगीरों की नजर पड़ी तो उसे बाहर निकालते हुए पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। ससुराल पक्ष के लोग पत्नी समेत रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। उधर पुलिस भी पहुंच गई। पत्नी रचना का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
वहीं अवध नरायन के ससुर पान सिंह उसकी दोनों बेटी काव्या व कान्या को गोद में लेकर रोते-बिलखते नजर आए। दामाद की मौत को लेकर वह बेसुध भी हो गए। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि बाइक समेत युवक बंबा में जा गिरा था। शरीर में चोटें आई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।