फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man killed in truck collision, cousin injured

ट्रक की टक्कर युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Sat, 16 Apr 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in truck collision, cousin injured
फोटो-एयूआरपी 27 रोते बिलखते परिजन। - फोटो : AURAIYA
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-बेला मार्ग पर स्थित कमलपुर नहर के पास शुक्रवार देर रात बाइक सवार चचेरे भाइयों को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के बांधमऊ गांव निवासी रमेश चंद्र का बेटा सुनील शर्मा (40) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि सुनील की भांजी का तिलक समारोह होना है। इसके चलते वह शुक्रवार को दिल्ली से आया था। देर शाम को वह चचेरे भाई रामजी के साथ बाइक से तिलक का सामान खरीदने बिधूना स्थित बाजार आया था।
विज्ञापन

रात को घर लौटते समय बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कमलपुर नहर के पास पीछे से उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और चालक ट्रक समेत भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर बिधूना सीएचसी पहुंची। यहां पर डॉक्टर ने सुनील शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। परिजन अस्पताल पहुंचे। इसी बीच रामजी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर किया है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed