{"_id":"4e9503a0c9ee2e24951353d11a4e9eb9","slug":"young-man-killed-in-motorcycle-collision-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइकों की भिडंत में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिडंत में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद/औरैया। फफूंद मार्ग पर ग्राम भर्रापुर-केशमपुर के बीच बाइकों की भिडंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम मालिनपुर के शिवेंद्र सिंह (27) पुत्र हाकिम सिंह पाल अपनी पत्नी ज्योति (25) व पुत्री जानवी (एक) को सहायल थाना क्षेत्र के कस्बा लहरापुर उसके मायके छोड़ने बाइक से जा रहा था। केशमपुर-भर्रापुर के बीच औरैया की ओर से आ रहे बाइक सवार अटसू निवासी आलोक (22) और ग्राम महटौली थाना रमपुरा जनपद जालौन निवासी धरम सिंह (27) की आपस में भिड़ंत हो गई।
हादसे में शिवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी ज्योति सहित दूसरी बाइक सवार आलोक व धरम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से ज्योति को सीएचसी दिबियापुर भेजा। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। उधर ज्योति की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी के डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया। जिला अस्पताल में नाकाफी इंतजामाें चलते डाक्टरों ने उसे सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे में घायल आलोक व धरम सिंह को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है। फफूंद थाने में मृतक के पिता हाकिम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंसेट-----------
मातम में बदला लग्नोत्सव
अछल्दा। क्षेत्र के मानिकपुर निवासी शिवेन्द्र पुत्र हाकिम सिंह की भतीजी मंगलवार को लगुन जानी थी। कार्यक्रम में शामिल होने को शिवेंद्र पत्नी के साथ भतीजी के ससुराल जा रहा था। लेकिन सड़क हादसे में शिवेंद्र की मौत हो जाने से खुशियां मातम में बदल गईं। जैसे ही शिवेंद्र के परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। मीनाक्षी के सिर से बचपन में ही माता-पिता का साया उठ गया था। इसके बाद शिवेंद्र ही उसका पालन-पोषण किया था।
इंसेट=----------
हेलमेट लगाता तो बच जाती जान
औरैया। भर्रापुर में हुए सड़क हादसे में अगर शिवेंद्र ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच जाती। हादसे में शिवेंद्र के सिर में गंभीर चोंटे आई थीं। वहीं अन्य बाइक सवारों ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। इसके कारण उन्हें भी गंभीर चोटें लगी। लेकिन शिवेन्द्र की जान नहीं बच पाई। गौरतलब है कि शहर में कई बार लोगों को जागरूक करने के लिए हेलमेट प्रयोग करने के लिए अभियान चलाया जाता है। फिर भी लोग इसके महत्व को नहीं समझते।