{"_id":"671698114fda1a33120ab227","slug":"young-man-informed-police-henchman-of-lawrence-vishnoi-gang-is-demanding-extortion-auraiya-news-c-211-1-aur1006-117970-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक ने पुलिस को दी सूचना, लारेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा मांग रहा रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक ने पुलिस को दी सूचना, लारेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा मांग रहा रंगदारी
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक कॉलर ने फोन कर खुद को लॉरेंस गैंग का गुर्गा बताते हुए पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दंपती के बीच विवाद को लेकर यह मसला बना है। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिदायत देते हुए मसला सुलझाने की सलाह दी।
दिबियापुर कस्बा के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी राहुल ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आ रही है। कॉलर खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। लगातार धमकी भरे फोन से वह परेशान है।
उसने दिबियापुर थाना में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले में एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि उन्होंने संबंधित नंबर पर बात की तो पता चला की राहुल का पत्नी से विवाद है। वह ससुर और साले के साथ कपड़े का व्यापार करता था। छह माह पहले यह अपनी पत्नी और दो बच्चियों को छोड़कर आ गया। ससुराल वाले फोन कर रहे है। जिस पर यह झूठी कहानी बना रहा है। युवक को हिदायत दी गई है। दिबियापुर थाना प्रभारी से विस्तृत आख्या मांगी गई है।