{"_id":"67324cfeecdf31e599052f1d","slug":"young-man-electrocuted-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1002-118691-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: करंट की चपेट में आया युवक, मौत
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में जगन्नाथ जी मंदिर पर आयोजित अखंड पाठ के दौरान साउंड सिस्टम में आयी खराबी को दूर करने पहुंचा गांव निवासी एक युवक करंट की चपेट में आने से बेहोश होकर वहीं गिर गया। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
गांव जगन्नाथपुर निवासी पप्पन पाल सिंह की ओर से अखंड पाठ का आयोजन कराया गया। जिसमें संदीप ( 24 ) पुत्र मनीराम निवासी हनुमान मंदिर के सामने बाबरपुर जो दीपू डीजे साउंड सर्विस बाबरपुर की दुकान पर काम करता था, जिसने साउंड लगाया था। साेमवार की देर शाम साउंड खराब हो जाने के चलते उसे देखना गया था। वह बिजली से कनेक्शन लेते समय साउंड तक आयी बिजली की केबल को चेक कर रहा था। तभी वह किसी तरह से करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गया।
जानकारी होने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत में संदीप को लेकर परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन अस्पताल से शव को घर ले गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि अभी अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई है। घटना की जानकारी के लिए मौके पर जा रहा हूं। तभी कुछ बता पाऊंगा।