Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man dies after being hit by train, could not be identified

Auraiya News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

Sun, 04 Aug 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after being hit by train, could not be identified
अछल्दा। औरया दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार की दोपहर में एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के अप लाइन के खंभा नंबर 1117/35 से 1118/1 के बीच 2487 सीमांचल एक्सप्रेस से शनिवार की दोपहर करीब पौने चार बजे पहुंची ही थी। तभी वैसोली गांव के सामने एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसके शरीर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। ट्रेन के पायलट ने ट्रेन को रोककर घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इंजन को चेक कर पांच मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी उप निरीक्षक देवेंद्र सोलंकी व कांस्टेबल पवनेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर पर काली व लाल रंग की बनियान थी। जीआरपी पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए मांस के लोथड़े इधर-उधर बिखर गए। पोटर की मदद से समेट कर एकत्रित कराया गया। इस वजह से मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया कि मृतक की आयु लगभग 35 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed