{"_id":"608708618ebc3e24697bf1df","slug":"young-man-deadbody-found-hanged-auraiya-news-knp6255408128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। गांव बड़ेे पुरवा में एक युवक का शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। खेतों की जा रहीं महिलाओं ने शव देख परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
रविवार की सुबह बड़े पुरवा गांव की महिलाएं खेतों पर जा रहीं थी। गांव के बाहर स्थित तुलाराम के खेत में लगे नीम के पेड़ से गांव के विनोद (25) का शव शर्ट के सहारे लटकता देखा। इस पर महिलाओं ने विनोद के परिजनों और ग्रामीणों सूचना दी। इस पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
मृतक के पिता रामलखन, भाई सनोज और मनोज ने बताया कि रविवार की शाम विनोद खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। चुनाव के चलते परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव लटके होने की जानकारी दी। परिजनों ने विनोद की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।