{"_id":"60e1f6a48ebc3ed83c700bc2","slug":"young-man-beaten-auraiya-news-knp6382782133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर घर में घुसकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर घर में घुसकर युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव आनेपुर में रंगदारी न देने पर दबंगों ने युवक पर तमंचा तानकर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आनेपुर निवासी विश्वजीत ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे वह ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। रास्ते में सत्येंद्र सिंह ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। कहा कि पिछले हफ्ते 20 हजार रुपये रंगदारी के मांगे थे। अब जुआ के लिए एक लाख रुपये दो, नहीं तो जान से मार देंगे। रुपये न होने की बात कहने पर सत्येंद्र ने ट्रैक्टर से खींचकर साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे व सरिया से हमला कर दिया।
ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सत्येंद्र, उसके साथी राजेश, करन सिंह, बबलू, सिद्धार्थ, इच्छावाकू, हरवंश, हरदयाल के खिलाफ रंगदारी वसूलने व मारपीट का मामला दर्ज किया है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जमीन के विवाद का मामला
पीड़ित विश्वजीत ने बताया कि नामजद आरोपियों से उसका कई साल पहले से जमीन का विवाद चला आ रहा था। जिसमें दो महीने पहले ही कोर्ट का फैसला उसके पक्ष में आने के बाद दबंग धमकी दे रहे हैं।