फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man accused of molestation beat bride's parents and brothers for staring

Auraiya News: घूरने पर दुष्कर्म के आरोपी युवक ने वधू के भाइयों व माता-पिता को पीटा

Mon, 15 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Young man accused of molestation beat bride's parents and brothers for staring
दिबियापुर (औरैया)। दुष्कर्म के आरोपी युवक ने घूरकर देखने पर शादी करने के लिए हुआ समझौता तोड़कर युवती के भाइयों के साथ जमकर मारपीट की। बचाने गए माता पिता को भी युवक व उसके परिजनों ने जमकर पीटा। इसके बाद शादी की रस्में पूरी किए बिना ही वर पक्ष के लोग चले गए। घायल दोनों भाइयोंं का दिबियापुर सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

दिबियापुर में एक बस्ती निवासी युवती के अनुसार, सात मई को उसके सभी परिजन घर से बाहर गए थे। इस दौरान गांव केशमपुर निवासी बुआ का भतीजा घर आया। अकेला देखकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को पीड़िता का छोटा भाई घर लौटा तो पीड़िता ने आपबीती बताई। घर के अंदर मौजूद युवक के साथ भाई की हाथापाई हुई। इस बीच युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे पीड़ित का भाई घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में हुए समझौते में तय हुआ कि आरोपी युवक पीड़िता से 13 मई को शादी कर लेगा, लेकिन शादी के बाद दोनों भाई युवती के ससुराल नहीं आएंगे। इस बीच शादी की रस्में पूरी करने के लिए दोनों भाई शनिवार शाम गेस्ट हाउस पहुंच गए। तिलक एवं अन्य कार्यक्रम हो चुके थे। जयमाल के लिए युवती ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर अपने बड़े भाई के साथ गेस्ट हाउस लौटी।
विज्ञापन

बताते हैं कि बड़ा भाई इसी दौरान आरोपी युवक को देखने लगा तो उसने घूरने का आरोप लगाकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक और उसके परिजन युवती के भाई को देखकर अपना आपा खो बैठे। आरोपियों ने युवती के दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की। बचाने आए माता-पिता को भी जमकर पीटा। दोनों भाइयों को मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए। इसके बाद शादी की कोई रस्म नहीं हुई। शादी के जोड़े में ही युवती अपने दोनों भाइयों का इलाज कराने के लिए दिबियापुर सीएचसी पहुंची। थानाध्यक्ष फफूंद पंकज मिश्रा ने बताया कि शादी में विवाद की जानकारी मिली थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed