{"_id":"572b932a4f1c1b61145cdf20","slug":"young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो,औरैया
Updated Fri, 06 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर नहर के पास शीशम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। पेड़ पर शव लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
इकौरापुर गांव निवासी रामपाल (25) दो दिन पहले दिल्ली से अपने घर आया था। गुरुवार की सुबह शौच क्रिया के लिए नहर के पास गए ग्रामीणों ने रामपाल का शव पेड़ से लटकता देखा। शव पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव ने मृतक की शिनाख्त कराते हुए परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
मृतक के भाई छतपाल राठौर ने इकौरापुर गांव के ही कुछ लोगों पर उसके भाई रामपाल की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। सूत्रों की मानें तो मृतक की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते वह दिल्ली चला गया था। जब दो दिन पहले वह अपने गांव वापस आया तो उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी सदर सुभाष अत्री ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन