फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   You have voted for me from Addha Poaiya Pansauva...

Auraiya News: तुम वोट दिए हो मुझको अद्धा पौैआ पनसौवा से...

Wed, 31 May 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
You have voted for me from Addha Poaiya Pansauva...
दिबियापुर। हैं बदतर हालात तुम्हारे, हम क्यों निजात दिला दें। होठों पर मुस्कान तुम्हारे आखिर हम क्यों ला दे? तुम वोट दिए हो मुझको अद्धा पौैआ पनसौवा से, अब चाहत हौ विकास तुम्हारे गाँव गली में ला दें। लखनऊ से पहुंचे कवि रामनरेश पाल द्वारा पढ़ीं गईं इन पक्तियों पर खूब तालियां बजीं। मौका था दिबियापुर में लोकमाता अहिल्याबाई जयंती पर आयोजित लघु कवि सम्मेलन का। यहां पर कवियों द्वारा पढ़ीं गईं कविताओं पर श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन





नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी से पहुंचे कवि पवन पाल ने वर्तमान में आवारा जानवरों पर कटाक्ष करते हुए कविता पढ़ी। रोइ रोइ यह विपदा सुनावत सुन लेउ योगी भईया। सारी फसले खाई जात यहु, फसल न कोइ होवइया। इटावा के कवि रवि पाल खामोश की कविता कैसे चुकता कर पाएं हम, कौड़ी- पैसा, पाई को? जीवित फिर से किया सनातन, धन्य- धन्य है माई को। हम हैं बालक तेरे मैया, देना माँ आशीष हमें। सौ-सौ बार नमन करते हैं मात अहिल्याबाई को...को खूब सराहा गया। फिरोजाबाद से पहुंचे कवि दिलीप बघेल की हाथ तिरंगा शोभित हो वो टोला अच्छा लगता है, इंकलाब की हो मशाल तो शोला अच्छा लगता है पढ़कर खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग इंजीनियर लक्ष्मण सिंह पाल, मिथिलेश कुमारी पाल द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि दे कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र छात्राओं को शील्ड व प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित भी किया। अखिलेश पाल, केशराम पाल, अपर्णा सिंह, सुदामा लाल पाल, शैलेंद्र पाल, अनुराग पाल, अनिल पाल, अखिलेश पाल, प्रदीप पाल, दिनेश पाल, बृजराज पाल, देवेन्द्र पाल, डॉ. अनुपम सिंह पाल, मजिस्टर सिंह पाल, जगदीश सिंह धनगर, भूपाल सिंह, बारेलाल पाल, विद्याराम पाल, छोटेलाल पाल, भारत सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed