फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yoga provides relief from many types of problems in the body

Auraiya News: योग से शरीर में हाेने वाली कई तरह की परेशानियों से मिलती निजात

Fri, 21 Jun 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Yoga provides relief from many types of problems in the body
औरैया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत गुरुवार को शहर के दिबियापुर रोड स्थित शहीद पार्क में योग चिकित्सा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग शिक्षकों ने बताया कि योग के माध्यम से शरीर में हाेने वाली कई तरह की परेशानियां से निजात मिलती हैं।
विज्ञापन

शहीद पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लगभग आधा सैकड़ों महिलाओं व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें योग को लेकर उत्साह देखने को मिला। योग शिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने सूर्य नमस्कार के साथ योग क्रियाओं का शुभारंभ किया। सूर्य नमस्कार के दौरान होने वाली विभिन्न क्रियाओं के बारे में बताया। इसके बाद सुखासन, वज्रासन, पद्मासन आदि की योग क्रियाएं कराते हुए उनसे होने वाले फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन

बताया कि वज्रासन की क्रिया भोजन करने के बाद की जाती है। इससे न केवल भोजन पचता है, बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसके साथ ही त्रिकोणासन, अर्धचंद्रासन, शशांकासन, ताड़ासन और तिर्यक ताड़ासन, कटि चक्रासन की विशेषता बताते हुए योग कराया। वहीं अनुलोम-विलोम और प्राणायाम भी कराए गए। उन्होंने कहा कि आसन सावधानी से व धीमी गति से करने चाहिए। कहा कि पहले किसी गुरु के सानिध्य में जानकारी लेकर ही योग के आसनों का अभ्यास करना चाहिए। बताया कि योग आसनों को कम उम्र से शुरू किया जाए तो काफी लाभ हो सकता है। योग एक दिन करने की चीज नहीं है। इसे प्रतिदिन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------
तन, मन व बुद्धि को स्वस्थ रखता है योग
फोटो20एयूआरपी 10- बबिता गुप्ता

योग हमारे तन, मन व बुद्धि को स्वस्थ रखने के साथ ही अहंकार को खत्म करता है। नित्य योग करने से शरीर रोगों से मुक्त रहता है।- बबिता गुप्ता, समाजसेविका

------------------------
योग के बारे में मिलता है पूरा ज्ञान
फोटो20एयूआरपी 11- एकता गुप्ता

कार्यक्रम में योग के बारे में अच्छी जानकारी मिली। अब तक कई योग वह अधूरा करती थी। अब बेहतर ढंग से व्यायाम करूंगी।- एकता, समाजसेविका

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed