फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna water started to stir due to rain, water reached 100.39 meters

Auraiya News: बारिश से यमुना के पानी में हलचल शुरू, 100.39 मीटर तक पहुंचा पानी

Wed, 03 Jul 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water started to stir due to rain, water reached 100.39 meters
औरैया। पिछले तीन दिनों से रह-रह कर हो रही झमाझम बारिश से यमुना नदी के पानी में हलचल शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर यमुना नदी के पैमाने पर पानी ने 100.39 मीटर पर आमद दर्ज करा दी थी। हालांकि यमुना नदी पर पानी खतरे के निशान से अभी लगभग 13 मीटर दूर है।
विज्ञापन

बारिश का मौसम शुरू होते ही यमुना नदी में जल स्तर का बढ़ना हर साल शुरू हो जाता है। मंगलवार को भी यमुना नदी में जल स्तर के पैमाने पर 100.39 मीटर पर पहुंचने की जानकारी मिली है। जानकारों की माने तो अभी इतने मीटर पर पहुंचे जल स्तर से किसी को भी किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। हालांकि यमुना के पानी में हलचल होने के चलते पानी मटमैला हो गया है। वहीं यमुना पर रोक के बावजूद भी मछली पकड़ने वाले भी जगह-जगह अपने कांटे डाले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं यमुना में जल स्तर के बढ़ने व घटने के क्रम को लेकर केंद्रीय जल आयोग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के मुताबिक अभी यमुना में जल स्तर कभी बढ़ने लगता है तो कभी घटने लगता है। ऐसे में अभी पानी के घटने-बढ़ने से कोई दिक्कत नहीं होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed