फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna water reached three villages due to rise in water level

औरैयाः जलस्तर बढ़ने पर तीन गांवों में पहुंचा यमुना का पानी

Thu, 18 Aug 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water reached three villages due to rise in water level
अजीतमल के गांव गोहानी खुर्द में संपर्क मार्ग पर भरे पानी से होकर निकलने को मजबूर लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया/अजीतमल। राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के बाद यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह 110.72 मीटर पर जा पहुंचा। इससे पानी गोहानी खुर्द, आस्ता व सिकरोड़ी के गांव तक जा पहुंचा। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से लोगों में दहशत बनी है। यमुना नदी में चेतावनी बिंदु 113 मीटर जबकि खतरे का निशान 114 मीटर है।
विज्ञापन

यमुना के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से अजीतमल और औरैया तहसील के यमुना किनारे बसे गांव में दहशत बनी है। यमुना का जल स्तर बढ़ने पर केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों ने नजर रखनी शुरू कर दी है। कर्मचारियों के मुताबिक, कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के चलते यमुना नदी में प्रति घंटे 10-15 सेमी पानी बढ़ रहा है। पानी बढ़ने से लोगों में बाढ़ का डर सताने लगा है। गुरुवार सुबह सिकरोड़ी और पड़ोसी जिले इटावा के सीमावर्ती गांव गड़ा कासदा के संपर्क मार्ग पर पानी भर गया।
विज्ञापन

इससे देर रात तक रास्ता बंद होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं गोहानी कला के संपर्क मार्ग पर बने रपटा पुल पर पानी कमर के ऊपर भर गया था। इसके चलते गांव के लोगों का शहर से संपर्क टूट गया है। देर शाम तक आस्ता गांव की पुलिया तक पानी जा पहुंचा। जलस्तर बढ़ने से सिकरोड़ी, गोहानी कला, गोहानी खुर्द, जाजपुर, असेवटा, असेबा, जुहीखा, बडेरा, गूंज, ततारपुर, बबाईंन, नगला, भूरेपुर कला आदि गांवों तक पानी पहुंचने की पूरी संभावना नजर आ रही है। वहीं काफी किसानों की कई एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा व क्षेत्रीय लेखपालों के साथ सिकरोड़ी, गोहानी कला, बडेरा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि पानी गांव के संपर्क मार्गों तक आ पहुंचा है। खतरे को देखते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए यमुना नदी किनारे स्थित गांव के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। दोनों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रात में ड्यूटी लगाने को भी निर्देशित कर दिया गया है। बाढ़ की स्थिति होने पर प्रभावितों को ठहराने के लिए भी स्थान चिह्नित कर व्यवस्था करा दी गई है। कंट्रोल रूम को भी शुरू कराने के निर्देश दे दिए हैं।

फोटो-18एयूआरपी-23- सिकरोड़ी गांव में जायजा लेते एसडीएम अखिलेश कुमार व लेखपाल। संवाद

फोटो-18एयूआरपी-23- सिकरोड़ी गांव में जायजा लेते एसडीएम अखिलेश कुमार व लेखपाल। संवाद- फोटो : AURAIYA

आस्ता गांव की पुलिया तक पहुंचा यमुना का पानी। संवाद

आस्ता गांव की पुलिया तक पहुंचा यमुना का पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed