फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna water level begins to recede; villagers heave a sigh of relief.

Auraiya News: घटने लगा यमुना का जलस्तर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Thu, 10 Sep 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level begins to recede; villagers heave a sigh of relief.
यमुना नदी किनारे अंत्येष्टि स्थल पर बाढ़ का नजारा। संवाद - फोटो : चोरी के खुलासे को लेकर बछगांव चौकी पर धरना देते व्यापारी व ग्रामीण। संवाद
अजीतमल (संवाद)। लगातार दो दिनों से बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को धीमी गति से कम होना शुरू हो गया। जलस्तर घटने से यमुना के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों और तहसील प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बुधवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 108.250 मीटर दर्ज किया गया। जो मंगलवार को 108.870 मीटर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


लगातार बारिश और चंबल व सिंध नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। जलस्तर बढ़ने के चलते यमुना का पानी सिकरोड़ी गांव के मोहाने तक पहुंच गया था। जिससे तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई थी। प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था। हालांकि अभी जलस्तर घटने की रफ्तार धीमी है, लेकिन यमुना के बहाव में तेजी आने से ग्रामीणों को जल्द जलस्तर और कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी का बहाव धीमा हो जाता है, जबकि अब नदी तेज गति से बह रही है, जिससे पानी घटने के संकेत मिल रहे हैं। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर अब कम होना शुरू हो गया है। बुधवार सुबह 108.250 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। यमुना का चेतावनी स्तर 112 मीटर और खतरे का स्तर 113 मीटर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed