फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Yamuna swelled due to water released from Kota Barrage

Auraiya News: कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना उफनाई

Tue, 29 Jul 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 29 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Yamuna swelled due to water released from Kota Barrage
सिकरोड़ी समीप यमुना नदी का जलस्तर। - फोटो : सिकरोड़ी समीप यमुना नदी का जलस्तर।
अजीतमल। यमुना में एक बार फिर से जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह से लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इससे यमुना के आसपास बसे गांव के लोगों में दहशत है। यमुना उफान पर होने से प्रशासन भी अलर्ट है।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े गए तीन लाख क्यूसेक पानी का बहाव सोमवार की सुबह तक जनपद क्षेत्र की यमुना में पहुंच गया। जिससे अचानक यमुना का जल स्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते गौहानी कलां मार्ग पर बनी पुलिया के नीचे तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं सिकरोड़ी गांव के किनारे बने श्मशान घाट के पास तक यमुना का पानी पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए तहसील अजीतमल द्वारा बाढ़ क्षेत्र की चौकियों को अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से सिकरोड़ी, गौहानी कलां, गौहानी खुर्द, जाजपुर, असेवटा, असेबा, जुहीखा, बडेरा, गूंज ततारपुर, बबाईंन आदि गांव को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है। एसडीएम निखिल राजपूत तथा तहसीलदार अविनाश कुमार लगातार बाढ़ क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं।
उन्होंने यमुना के किनारे बसे गांव गौहानी कलां, सिकरोड़ी, बड़ैरा, गूंज व ततारपुर आदि के लोगों से मुलाकात कर उनसे हाल चाल जाना। उन्होंने बताया कि चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
एसडीएम ने बताया कि यमुना का जलस्तर सोमवार की शाम तक 108.6 मीटर तक पहुंच गया है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। तहसील प्रशासन सहित सभी विभागों के कर्मचारियों को गांव में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। साथ ही ग्रामीणों के पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने आदि के लिए कहा गया है।

संभावित बाढ़ से निपटने तथा बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए इन सरकारी भवनों को चिह्नित किया गया है। इनमें प्राथमिक विद्यालय हनुमानगढ़ी, बड़ैरा, शाला, छोटी गूंज व बीजलपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed