{"_id":"5f4401118ebc3e3cff2ec197","slug":"yamuna-auraiya-news-knp5786269109","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना ने 103 मीटर का आंकड़ा किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना ने 103 मीटर का आंकड़ा किया पार
विज्ञापन
औरैया। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को शाम छह बजे तक यमुना का पानी 103.73 मीटर तक पहुंच गया है। हर घंटे तीन से चार सेमी पानी बढ़ रहा है। इसके चलते शवदाह गृह पूरी तरह पानी में समा गया है। नदी में बढ़ रहे जलस्तर पर केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी लगातार निगाह बनाए हुए हैं। नदी में बढ़े जलस्तर के कारण पानी धीरे-धीरे लोगों के बैठने के लिए बनाए गए रामझरोखा की तरफ बढ़ता जा रहा है। इससे पहले स्नानागार का अधिकांश भाग पानी में समा चुका है।
सिंध नदी व चंबल नदी में जलस्तर के बढ़ने से यमुना नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। हालांकि नदी में बढ़ रहे जलस्तर पर जिला प्रशासन लगातार निगाह बनाए हुए है। उधर केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी भी पल-पल की रिपोर्ट तैयार करने में लगे हुए हैं।
सोमवार को सुबह आठ बजे यमुना नदी में बढ़ रहे जल स्तर के चलते पैमाने पर पानी ने 103.45 मीटर पर आमद दर्ज करा ली थी। शाम चार बजे तक यमुना नदी में जल स्तर 103.70 मीटर तक पहुंच गया है। इसके चलते शवदाह गृह भी पूरी तरह से पानी में समा चुका है। जलस्तर के बढ़ने से मछली पकड़ने वाले लोग नदी किनारे अपने-अपने कांटे डालकर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, केंद्रीय जल आयोग कर्मियों द्वारा यमुना नदी के पास स्थित पुराने कुएं में बढ़े जलस्तर से भी यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर की माप की गई। सोमवार शाम 6 बजे जल स्तर पैमाने पर 103.73 मीटर तक पहुंच गया है।