फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   X-ray machines became showpiece due to lack of technician for three months

Auraiya News: तीन माह से टेक्नीशियन के अभाव में शोपीस बनी एक्सरे मशीनें

Wed, 22 May 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
X-ray machines became showpiece due to lack of technician for three months
औरैया। एरवाकटरा व अयाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीनें तो मिलीं, लेकिन तीन माह से इन मशीनों को चलाने के लिए लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं की जा सकी है। ऐसे में एक ओर जहां मशीनें शोपीस बनी हैं। इसकी वजह से मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क हादसों में घायल व हड्डी की टूट फूट से लेकर टीबी के मरीजों को डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। काफी कुछ उपचार इस जांच के बाद ही शुरू होती है। जिले में सभी सीएचसी पर एक्सरे मशीनें हैं। लोकसभा चुनाव से लेकर शेष बचे एरवाकटरा व अयाना सीएचसी में भी रहीं बची एक्सरे मशीन मुहैया कराई गईं।
विज्ञापन

यहां मशीनें पहुंचे तीन माह का समय बीत चुका है, लेकिन इन मशीनों को चलाने के लिए टेक्नीशियन की तैनाती नहीं की जा सकी है। ऐसे में एक्सरे की जांच शुरू नहीं हो सकी है। अयाना में एक्सरे कराने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को अजीतमल व औरैया जाना पड़ रहा है। वहीं एरवाकटरा के मरीजों को बिधूना सीएचसी का रुख करना पड़ रहा है। तीन माह से मशीन होने के बाद भी मरीजों को एक्सरे की सहूलियत नहीं मिल सकी है। अधीक्षकों की मानें तो टेक्नीशियन को लेकर विभागीय पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन
एरवाकटरा व अयाना सीएचसी में मरीजों को एक्सरे मशीन की सुविधा के लिए जल्द टेक्नीशियन की तैनाती कराई जाएगी। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। पूरे मामले पर नजर बनी हुई है।
-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed