फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   X-ray machine out of order at Dibiyapur CHC; no CBC machine at Muradganj.

Auraiya News: दिबियापुर सीएचसी में एक्सरे मशीन खराब, मुरादगंज में सीबीसी मशीन नहीं

Fri, 03 Jul 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 03 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine out of order at Dibiyapur CHC; no CBC machine at Muradganj.
फोटो -10- अजीतमल में मरीज की जांच करती कर्मी। संवाद - फोटो : टूंडला में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के बाद लोगों की भीड़ संवाद
औरैया। गर्मी और उमस में लोग इलाज के लिए परेशान हैं। वहीं दिबियापुर सीएचसी में एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। उधर, मुरादगंज में सीबीसी मशीन नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में चिकित्सा व्यवस्थाओं और मशीनों की स्थिति की पड़ताल की गई। जहां सामने आया कि कई जगह मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीएचसी दिबियापुर में लैब टेक्नीशियन प्रमोद कुमार लैब में जांच रिपोर्ट निकालते हुए मिले। यहां सीबीसी मशीन चालू मिली व मरीजों की प्रतिदिन जांच हो रही हैं। अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि कभी रीजेंट न मिलने पर लैब टेक्नीशियन द्वारा मैनुअल जांच कर दी जाती है। एक्सरे कक्ष में सुबह केवल दो ही एक्सरे हो सके। इसके बाद एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण काम ठप हो गया।
विज्ञापन

काजीपुर फफूंद के राजू व तुलसीपुर के तिलक सिंह एक्सरे कराने के लिए इंतजार में बैठे मिले। स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच मुरादगंज पीएचसी में अभी तक सीबीसी मशीन उपलब्ध ही नहीं है, इससे मरीजों को अन्य केंद्रों या निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यहां मरीजों को मिल रहीं सुविधाएं
शहर के मोहल्ला बनारसीदास में स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मशीन कुछ दिन पहले ही सही होकर आई है। डॉक्टर शशांक ने बताया कि मशीन ठीक होने के बाद जांच की जा रही है।
फार्मासिस्ट अश्विनी कुमार भी मौजूद मिले। उधर, अजीतमल सीएचसी में सीबीसी मशीन चालू मिली। वहां पर लैब टेक्नीशियन गरिमा मिश्रा, अंकिता और नेहा मरीजों के टेस्ट कर रहीं थीं।

अधीक्षक डाॅ. अशोक राय ने बताया कि सीबीसी के साथ-साथ एक्सरे मशीन समेत सभी उपकरण कार्य कर रहे हैं और मरीजों को रोजाना जांच की सुविधा मिल रही है।

फोटो -10- अजीतमल में मरीज की जांच करती कर्मी। संवाद

फोटो -10- अजीतमल में मरीज की जांच करती कर्मी। संवाद- फोटो : टूंडला में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के बाद लोगों की भीड़ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed